पति के अन्य महिला से अवैध संबंध होने के चलते पत्नी ने लगाई थी फांसी, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में पति गिरफ्तार

40 वर्षीय ऑब्रे हेल ने विनीता साहनी के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों रेलवे एन ई कॉलोनी के क्वार्टर में रहते थे। ऑब्रे हेल का परिवार ग्राम सिलपहरी सिरगिट्टी में रहता है। बताया जा रहा है कि ऑब्रे हेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। किसी और महिला से अवैध संबंध होने के कारण वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। अपने परिवार से विद्रोह होकर प्रेम विवाह करने वाली विनीता अपने पति की बेवफाई से पूरी तरह टूट गई और उसने 6 अप्रैल 2024 को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इधर विनीता की मौत के बाद विनीता के पिता राजकुमार साहनी और भाई विपिन साहनी ने पुलिस को बताया कि ऑब्रे हेल का किसी और महिला से अवैध संबंध था और वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। पुलिस ने विनीता के मोबाइल की जांच की तो उसमें उसके साथ होने वाले मारपीट और प्रताड़ना की पुष्टि हुई। पुलिस ने ऑब्रे हेल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में धारा 306 के तहत ऑब्रे हेल को गिरफ्तार किया है।

कौन थी विनीत साहनी

विनीता साहनी रेलवे में महिला कमर्शियल इंस्पेक्टर थी । वह राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी भी थी। 6 अप्रैल 2024 को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली तो शुरुआत में उसके विभाग के ही सीनियर अफसरो पर प्रताड़ना के आरोप लगे, लेकिन बाद में विनीता के परिजनों ने ही सच्चाई का खुलासा किया। विनीता को स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी मिली थी। इस दौरान वह ऑब्रे हेल के संपर्क में आई। ऑब्रे ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा दिया। रेलवे में अच्छे ओहदे पर काम करने वाली विनीता ने ऑब्रे से शादी कर ली। जबकि ऑब्रे बेरोजगार था । विनीता के कहने पर ही उसके परिजनों ने उसे जिम खोल कर दिया लेकिन वह भी बंद हो गया। अन्य व्यवसाय शुरू करने के लिए उसे पैसे दिए गए, जिसे उसने अय्याशी पर खर्च कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
00:40