बिलासपुर के कोंहेर गार्डन के पास देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर के नेहरू चौक के पास स्थित कोनहेर गार्डन का क्षेत्र देह व्यापार का अड्डा बन चुका है। यहां आस-पास कई महिलाएं देह व्यापार के उद्देश्य से खड़ी रहती है। पहले भी इस तरह की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाही की थी। इधर एक बार फिर पुलिस को सूचना मिली कि यहां कुछ महिलाएं सक्रिय है। इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने यहां छापा मारा और संदिग्ध अवस्था में रामायण चौक चिंगराज पारा निवासी प्रिया वाधवानी, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी अमेरिका सतनामी और देहानपारा सकरी निवासी बिसाहिन धृतलहरें को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह सभी महिलाएं यह व्यापार कराती हैं। इनके संभावित ग्राहक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पूछताछ के दौरान यह महिलाएं पुलिस से ही उलझ गई, जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि यह महिलाएं देह व्यापार में सम्मिलित है ।

इसके बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त महिलाओं की पहचान उजागर की है। अक्सर ऐसे मामलों में इनकी पहचान छुपाये जाने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचती और वे छूटते ही वापस इसी पेशे में लौट आती है, शायद इसीलिए पुलिस ने इस बार उनकी पहचान उजागर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!