चाचा- भतीजे ने किया भतीजे की प्रेमिका के साथ गैंगरेप

बिलासपुर में गैंगरेप के आरोपी चाचा- भतीजे पकड़े गए हैं। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसका देवरी खुर्द निवासी राज ऋषि सिंह से प्रेम संबंध था। राज ने उसके साथ विवाह करने की बात की थी। इसी भरोसे वह नहर पारा देवरी खुर्द सफेद खदान स्थित अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह के घर उसे ले गया, जहां उसने न केवल युवती के साथ संबंध बनाया बल्कि उसके बाद उसके चाचा सुरेंद्र सिंह ने भी युवती के साथ बलात्कार किया। इस सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चाचा भतीजे ऋषि राज सिंह और सुरेंद्र कुमार सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी राज ऋषि सिंह 32 साल का है तो वही उसका चाचा सुरेंद्र सिंह 56 साल का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!