

नगर निगम में सभापति चुनाव को लेकर कल जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई है भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण पश्चात सभापति के राय शुमारी के लिहाज से कल शाम चार बजे बैठक रखी गई है जिसमें सासंद राजनांदगांव संतोष पाण्डे बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे साथ ही इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे पर्यवेक्षक सन्तोष पांडेय पार्षदों से वन टू वन चर्चा कर उनकी राय जाएंगे
विनोद सोनी के नाम पर लगी मौहार

विश्वस्त सूत्रों से यह खबर मिली है कि बिलासपुर नगर निगम में सभापति की जिम्मेदारी वरिष्ठ पार्षद विनोद सोनी को दी जा रही है। विनोद सोनी पूर्व में मेयर भी रह चुके हैं। स्वर्गीय अशोक पिंगले के निधन के बाद उन्हें कार्यकारी महापौर बनाया गया था। इस बार भी महापौर प्रत्याशी की रेस में विनोद सोनी अंतिम समय तक शामिल थे , शायद सभापती बनकर उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।
