बिलासपुर पुलिस द्वारा वारंटी पकड़ने का विशेष अभियान, 29 वारंटियों को किया न्यायालय में पेश

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर और आचार संहिता लागू होते ही बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 4 से 5 सालों से फरार चल रहे 29 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत बिलासपुर पुलिस ने इस अभियान को तेज किया, जिसमें चोरी, दुष्कर्म, मारपीट और चेक बाउंस जैसे गंभीर मामलों में फरार 15 स्थायी वारंटी और 14 गिरफ्तारी वारंटी शामिल थे।

यह कार्यवाही आचार संहिता के पालन और जिले में अवैध शराब बिक्री, आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

स्थाई वारंटी-

  1. उदय कश्यप, 22 साल, अकलतरा
  2. चित्ररेखा गोयल, 27 साल, झलमला
  3. कलेश्वर साहू, 30 साल, टेकर
  4. राजू कश्यप, 26 साल, सेलर
  5. गज्जु निर्णेजक, 27 साल, मस्तुरी
  6. शुभम ठाकुर, 26 साल, रतनपुर
  7. उदय कुमार खरे, 51 साल, सीपत
  8. रामायण पटेल, 60 साल, तोरवा
  9. महेश्वर सिंह सिदार, 40 साल, बरेली
  10. लव कुमार पंकज, 19 साल, खैरा
  11. शशिकांत धीवर, 30 साल, अकलतरी
  12. करमवीर गोंड, 23 साल, धनिया
  13. शुभम वस्त्रकार, 26 साल, कोनी
  14. बद्री केंवर्त, ढबहापारा मल्हार
  15. सुरुज बाई रजक, जून वानी

गिरफ्तारी वारंटी-

  1. नारायण सिंह गोंड, 65 साल, निपनिया
  2. कैलाश कुमार सूर्यवंसी, 30 साल, झलमला
  3. मो0 अब्दुल हुसैन, 28 साल, मचखंडा
  4. अश्वनी कुमार साहू, 36 साल, कुली
  5. राजेन्द्र घृतलहरे, हरदी
  6. ललित टंडन, बिनैका
  7. रोहित टंडन, बिनैका
  8. सीताराम सारथी, बुढीखार
  9. संतोष कुमार पात्रे, सरकंडा
  10. रवि गंधर्व, सरकंडा
  11. आर्यन सिंह, सरकंडा
  12. रोहित सारथी, सरकंडा
  13. कैलाश सारथी, सरकंडा
  14. सोनू सारथी, सरकंडा

यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई को तेज किया जाएगा। बिलासपुर पुलिस ने अपील की है कि अपराधियों की सूचना देने वाले नागरिकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!