किरण सिंह देव फिर से चुने गए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, डॉ धर्मेंद्र दास ने दी बधाई

किरण सिंहदेव को फिर से बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। किरण सिंहदेव का पहला कार्यकाल करीब 1 साल का रहा। सिंहदेव को अरुण साव के डेप्युटी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह अभी जगदलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। लोकसभा के चुनाव किरण सिंहदेव के नेतृत्व में हुए थे।

किरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ भाजपा के फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान कर दिया है। देर रात वो रायपुर पहुंचे। खुद किरणदेव ने ही एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे।


गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था।चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव सिंह के नाम पर नामांकन जमा हुआ था।


अध्यक्ष चुने जाने के बाद किरणदेव सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया है, अब कार्यकर्ताओं का चुनाव है, नीचे स्तर के चुनाव में जब हम जाते हैं तो कठिनाइयां आती है, मगर आप सभी के साथ से हम एक बार फिर से पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएंगे।

किरणदेव क्यो किये गए रिपीट

किरणदेव ने अपने कार्यकाल का करीब एक साल पूरा किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली। संगठन के कामों को पूरा किया।

लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा की परफॉर्मेंस अच्छी रही, बस्तर में भाजपा का सांसद बना, किरणदेव बस्तर से ही विधायक हैं।

अब सामने निकाय चुनाव हैं, संगठन के स्ट्रक्चर को फिलहाल दिल्ली के बड़े नेता डिस्टर्ब नहीं करना चाहते।

आदिवासी क्षेत्र के नेता के हाथों कमान है, ये भाजपा प्रकट कर सकती है। क्योंकि कांग्रेस में भी बस्तर के ही दीपक बैज अध्यक्ष हैं।

कोई खास विरोध या कार्यकर्ताओं में किरणदेव को लेकर नाराजगी नहीं।

सीएम साय ने दी बधाई

किरण सिंहदेव के अध्यक्ष बनने पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। सीएम ने कहा- किरण सिंह देव जी आपको पुनः प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और दोगुनी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

किरण सिंह देव के पुनः भाजपा अध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग रहा। बधाई देने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला , अनुज शर्मा, प्रदेश मंत्री विकास महतो, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश अवस्थी ,सहसंयोजक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास, अनुपम पाल , व्ही रामाराव , कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जीपीएम जिला अध्यक्ष लालजी यादव, योगेश्वर, राकेश तिवारी ऋषिकेशरी  डॉ नीलय तिवारी सन्नी केसरी आदि मौजूद रहे , जिन्होंने उनके नेतृत्व में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!