किरण सिंह देव फिर से बनाए गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक अमर अग्रवाल के साथ प्रदेश प्रतिनिधि अमरजीत सिंह दुआ ने मिलकर दी बधाई

भाजपा ने दूसरी बार जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की है। पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि अमरजीत सिंह दुआ ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई दी। अमरजीत का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव के नेतृत्व में हमे आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिलासपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर चुना जाएगा। और बिलासपुर जिले में सभी नगर पंचायत नगर पालिका में भी भाजपा का बहुमत होगा और भाजपा के ही अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। बिलासपुर नगर निगम में 50 से अधिक पार्षद बीजेपी की जीत होगी। आज रायपुर में अमरजीत सिंह दुआ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सभी नगर पंचायत नगर पालिका तथा नगर निगम में भाजपा को सफलता मिलेगी। और संगठन भी मजबूत होगा। और पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम गांव में लहराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

किरण सिंह देव फिर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, अमरजीत सिंह दुआ ने दिया बधाई, कहा नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निगम चुनाव तथा पंचायत में भाजपा का परचम लहराएगा

धनंजय गोस्वामी ने भी मिलकर दी बधाई


प्रदेश कार्यसमिति भारतीय जनता युवा मोर्चा
जूदेव सेना छत्तीसगढ़,पूर्व धर्मसेना जिला संयोजक धनंजय गिरी गोस्वामी ने भी शुक्रवार को रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिलकर उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। किरण सिंह देव ने उन्हें बिलासपुर का हिंदू शेर कहते हुए संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!