अब तक 96 हजार क्विंटल धान की खरीदीबिना किसी दिक्कत के धान बेच पाने से खुश हैं किसान


बिलासपुर, जिले में आज 1056 किसानों से 45 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसे मिलकर अब तक 96 हजार क्विंटल से ज्यादा की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 2050 किसानों ने धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अब तक 22 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की जा चुकी है।बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा है।

More From Author

जरूरतमंद बच्चों के लिए दहलीज वेलफेयर फाउंडेशन इस बार भी करेगा चाय बनेगी स्याही का आयोजन

बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के चुनाव में आशीर्वाद पैनल की एक तरफा जीत, 11 में से 9 सीट पर कब्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।