

सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने ही बॉयफ्रेंड पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि राज किशोर नगर सरकंडा में रहने वाले विधेन्दू शुक्ला के साथ 2021 में उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर बातचीत होने लगी। इसी बीच दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। कहते हैं विधेन्दू शुक्ला ने महिला को इस बात का भरोसा दिलाया था कि वह भविष्य में उसके साथ विवाह करेगा। इसी भरोसे 20 अक्टूबर 2022 की दोपहर विधेन्दू ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने घर पर बुलाया। घर पर कोई नहीं था। एकांत में उसने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। महिला का आरोप है कि 20 अक्टूबर 2024 को भी 2 साल पूरे होने पर उसने अपने दोस्त के घर ले जाकर एक बार फिर से शारीरिक संबंध बनाएं। जब महिला ने विवाह करने की बात कही तो विधेन्दू शुक्ला ने महिला का अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि वह महिला से शादी तो नहीं करेगा लेकिन वह जब भी चाहेगा महिला को उसके पास आकर शारीरिक संबंध बनाना होगा नहीं तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा ।इसकी शिकायत 22 अक्टूबर को महिला ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी विधेन्दू शुक्ला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
