14 अगस्त को कांग्रेसी सभी वार्डों में निकालेंगे संविधान यात्रा


जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण ) के सभी ब्लॉकों में एवं शहर के सभी वार्डो में आज़ादी की 77 वी वर्षगांठ के पूर्व दिवस 14 अगस्त को संविधान यात्रा निकाली जाएगी,संविधान यात्रा में संविधान की रक्षार्थ प्रतिज्ञा लेते हुए प्रभात फेरी के रूप में यात्रा निकालेगी, संविधान यात्रा में तिरंगा झंडा, महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के साथ गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन — को गाते हुए कांग्रेसजन जाएंगे ,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत चार ब्लॉक है ,
चारो ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी गण अपने अपने ब्लॉकों में संविधान यात्रा प्रभात फेरी के रूप में निकालेंगे
संविधान यात्रा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष गण और ब्लॉक प्रभारी अपने आने ब्लॉकों में तैयारी को लेकर वार्ड पार्षद,पार्षद प्रत्याशी ,वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर रहे है,
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत 12 ब्लॉक है ,सभी ब्लाकों में सविधान यात्रा निकाली जाएगी ,ज़िला कांग्रेस कमेटी में कुछ नगर पालिका और नगर पंचायत है वहां वार्ड स्तर पर संविधान यात्रा निकलेगी ,जिसके लिए ब्लॉक अध्यक्षो को पूरी जानकारी दी गई है,
अध्यक्ष द्वय ने कहा कि आज संविधान यात्रा क्यो निकालने की आवश्यकता पड़ रही है, ? क्योकि जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है ,आम नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन हो रहा है, केंद्र सरकार आज अपने विरोधियों को ईडी, सीबीआई, ईओडब्लू के माध्यम से परेशान कर रही, जेल भेज रही है ,मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और केंद्र सरकार एक तानाशाह जैसा आचरण कर रही है जबकि प्रजातन्त्र में सत्ता संविधान आधारित हो ,अब पत्रकारों ,बुद्धिजीवियों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि संविधान प्रजातन्त्र की कुंजी है और देश उसी के रास्ते चलना चाहिए नही तो देश मे स्वेच्छाचारी हावी हो जाएंगे और देश से प्रजातन्त्र समाप्त हो जाएगा जिसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम गरीब जनता भोगेगी ,क्योकि संविधान में उन्हें जो अधिकार प्राप्त है वह समाप्त हो जाएगें, देश मे सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक शैक्षणिक असमानताएं बढ़ जाएंगी और देश आदि काल मे पहुंच जाएगा ,इसलिये आज संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस ने 15 अगस्त के पूर्व संविधान यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!