महिला के मकान पर कब्जा करने के प्रयास में घर घुसकर गाली गलौज मारपीट करने के आरोप में अकबर खान फिर गिरफ्तार

आकाश मिश्रा

आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई अपराधों के लिए जेल में बंद अकबर खान के खिलाफ पुलिस ने एक और मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे गिरफ्तार किया। संगीता बंजारे ने अकबर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि अकबर खान और उसके साथी उसकी उसके घर और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं जिसमें वे 50 साल से रहे हैं। इसलिए उसे डराने के लिए अकबर खान और उसके साथियों ने घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट की थी। यह मामला सिविल लाइन में दर्ज था। पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा भी इसमें जोड़ी है। इसके बाद महिला के मकान पर कब्जा करने की कोशिश में जेल में बंद अकबर खान को एक बार फिर से गिरफ्तार किया ग।या जाहिर है इस मामले में एट्रोसिटी एक्ट लगने से अकबर खान की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
15:13