इन दोनों बिलासपुर के दिग्गज बीजेपी नेता झारखंड में जमकर कर रहे हैं चुनाव प्रचार


प्रदेश में लोकसभा चुनाव पूर्ण होने के बाद बिलासपुर संभाग के भाजपा नेताओं को झारखंड राज्य की जिम्मेदारी सौपी गई है जो छठवें चरण में होने वाले विभिन्न लोकसभाओ में मोर्चा सम्हाले हुए हैं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह सौरभ सिंह डा कृष्णमूर्ति बांधी की ड्यूटी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में लगाई गई है जिनके द्वारा लगातार बैठकें शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता संपर्क सहित मोटर साइकिल रैली के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी विद्युत शरण महतो के पक्ष में वातावरण तैयार किया जा रहा है।

इस विषय में जानकारी देते हुए श्री सवन्नी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भांति झारखंड में भी भाजपामय वातावरण है यहां की जनता श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखना चाह रहे हैं यहां भ्रष्टाचार एक प्रमुख मुद्दा है वर्तमान राज्य की सरकार की क्रिया कलापों की वजह से विकास कार्य बाधित हुई है जिसे लेकर लोगो में सोरेन सरकार के विरुद्ध नाराजगी है छठवें चरण के मतदान में हम झारखंड की सभी सीटों पर कमल खिलाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
05:06