अपराध और अपराधी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने तीन दिन तक चलाया अभियान, गुंडा बदमाशों को किया तलब , वारंट की भी हुई  तामीली

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार लगातार 3 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट की चेकिंग हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री उमेश कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित केंद्र) श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री कृष्ण कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्री सिद्धार्थ बघेल तथा प्रशिक्षु आईपीएस श्री अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया।


चेकिंग के दौरान अपने थाना क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है। इसके साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट तथा स्थायी वारंट की तामीली हेतु भी विशेष अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत 3 दिनों में शहरी थानों के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है-

गुंडा चेक – 152
निगरानी चेक – 72
गिरफ्तारी वारंट तामील – 69
स्थायी वारंट तामील – 12
जेल से रिहा हुए बदमाश चेक – 227

More From Author

तेज आवाज में डीजे बजाने वाले का डीजे हुआ जप्त , इधर महंत पर हमला करने वाला आरोपी कोटा से हुआ गिरफ्तार

थाने में महिला ने जहर पी कर दे दी जान, पति ने लगाया चरित्र  पर आरोप, परिजन कह रहे पुलिस ने नहीं दिया साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।