तखतपुर नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव से गयी अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास की कुर्सी, जल्द ही नए अध्यक्ष का होगा चुनाव

प्रदेश में सत्ता बदलते ही इसका असर नगर पालिकाओ में भी नजर आने लगा है। तखतपुर में अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवास का तख्ता पलट कर दिया गया है। यहां भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया। जिसके समर्थन में 10 तो विरोध में पांच वोट पड़े। इस तख्ता पलट के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पार्षद ईश्वर देवांगन ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में उनके अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास की कार्यशैली से आम लोग त्रस्त थे। इस अविश्वास प्रस्ताव के साथ उस कांग्रेस राज का अंत कर दिया गया है। पूर्व अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार, नियमित बैठक ना करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष को कांग्रेसी पार्षदों का भी समर्थन नहीं था। जल्द ही तखतपुर नगरपालिका के लिए नए अध्यक्ष चुन लेने का भी दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!