

यूनुस मेमन

शादी का झांसा देकर एक दो नहीं बल्कि 11 सालो तक आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता कोर्ट गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
कोटा बाजारपारा निवासी राजेंद्र दुबे (52) का पीड़ित युवती से 22 साल पहले से जान पहचान -थी। आरोपी ने युवती की मां से – कहा था कि वह उसकी बेटी को पसंद करता है पर युवती ने – उसका प्रेम स्वीकार नहीं किया। इससे वह मारपीट करने लगा। 16 साल पहले पीड़िता को वह शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसने शादी करने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी और जातिगत गालियां देने लगा। 16 साल में तीन बार पीड़िता युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने नशीली दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके खिलाफ युवती जब थाने गई तो पुलिस ने एफआईआर लिखने से मना कर दिया। इसके बाद 12 फरवरी 2020 को उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट के तहत केज दर्ज कर राजेन्द्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

