बिलासपुर के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, डॉक्टर दास बनाए गए भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, गुरुवार को ही पद्मश्री अनुज शर्मा सहित कई दिग्गजों ने भी किया भाजपा प्रवेश

पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी ने दो प्रदेश सह संयोजक की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से राजेश अवस्थी ने बिलासपुर के डॉ धर्मेंद्र कुमार दास और धमतरी के भानु चंद्राकर को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक घोषित किया है। यह उपाध्यक्ष समकक्ष पद है। इससे पहले मार्च 2021 में बिलासपुर के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए थे। डॉ धर्मेंद्र कुमार दास पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष भी हैं।

डॉ धर्मेंद्र रायगढ़ और कोरबा जिले के प्रभारी भी हैं। एक लंबे समय से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर अटकले लगाई जा रही थी, जिस पर गुरुवार शाम को प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी ने विराम लगाया। S भारत न्यूज़ के साथ चर्चा करते हुए प्रदेश सह संयोजक डॉ धर्मेंद्र दास ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अहम जिम्मेदारी होगी। चुनाव प्रचार में उनकी पूरी टीम अपनी पूरी ताकत के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार करेगी, जिसके लिए लोकप्रिय चेहरों को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है।

अनुज समेत कई दिग्गजों ने किया भाजपा प्रवेश


इसका उदाहरण गुरुवार को उस वक्त दिखा जब छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। अनुज शर्मा के अलावा भाजपा का दामन थामने वालों में कई और बड़े नाम भी शुमार हो गए हैं। गुरुवार को ही प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की उपस्थिति में आईएएस की नौकरी से वीआरएस लेकर नीलकंठ टेकाम,पद्मश्री पंथी नर्तक डॉ राधेश्याम बारले , पूर्व आईएएस राजपाल सिंह त्यागी, निर्दलीय पार्षद अमर बंसल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के लिए इसे शुभ संकेत बताया जा रहा है।

More From Author

“भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन, अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद होगा अरपा उद्गम पेंड्रा का का होगा संरक्षण कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही ने दिया आश्वासन”अरपा नदी के उद्गम सहित जिले की सभी नदियों के संरक्षण हेतु कलेक्टर जीपीएम को सौंपा गया ज्ञापन

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विकास रोडमैप के साथ मुख्यमंत्री पहुंचे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने

छत्तीसगढ़ में मौजूदा राम और रामायण की चर्चा के बीच बिलासा कला मंच के डॉक्टर सोमनाथ यादव ने दी जानकारी, 2019 में मंच ने किया था पहली बार छत्तीसगढ़ी रमायेन का प्रकाशन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर गोकुल नगर पशु चिकित्सालय में किया गया संगोष्ठी का आयोजन, उत्कृष्ट डेयरी फार्मर्स का किया गया सम्मान, बच्चों से कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर दूध पीने की गई अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।