आलोक
![](http://sbharatnews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221208-WA0005-1024x498.jpg)
11 दिसंबर से बिलासपुर रेल मंडल को वंदे भारत की सौगात मिलेगी। करीब 23 घंटे का सफर तय कर चेन्नई से पहली बंदे भारत एक्सप्रेस की रैक बुधवार देर रात बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर पहुंची। इसके साथ कोच फैक्ट्री के इंजीनियर और टेक्नीशियन की टीम भी पहुंची है। हवा की गति से चलने वाली यह ट्रेन दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। इसके अंदर का इंटीरियर और सिटिंग भी लाजवाब है। एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार को अलग-अलग रंगों में विभाजित किया गया है। एसी चेयर कार नीले रंग और एग्जीक्यूटिव चेयर कार अलग रंग के हैं। इस बंदे भारत ट्रेन को लेने नागपुर सीएसडब्ल्यू के एसएसपी अनुज बंसोड़ रेल कोच फैक्ट्री चेन्नई गए थे, जहां से 7 दिसंबर रात को वे बिलासपुर के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन चेन्नई से वारंगल विजयवाड़ा बल्लारशाह गोंदिया होते हुए बिलासपुर पहुंची है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया दुरंतो और राजधानी एक्सप्रेस की तरह ही होगा। एसी चेयर कार में बिलासपुर से नागपुर तक ₹930 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹1865 होगा ।
![](http://sbharatnews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221208-WA0006.jpg)
ट्रेन का सबसे कम किराया रायपुर का है। रायपुर तक का किराया 380 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹750 है। यह ट्रेन 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। अपना सफर करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह ट्रेन तय करेगी। प्रत्येक डिब्बे में 32 इंच की स्क्रीन मौजूद है। इसकी सीट 180 डिग्री तक घूम सकती है। बिलासपुर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने का उत्साह सभी में देखा जा रहा है। अधिकारी भी इसे लेकर उत्साहित है।