पंजाबी समाज के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा रविवार को बिलासपुर से प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में श्री गुरु नानक चौक से सघन जन संपर्क की शुरुआत की गई।
पंजाबी समाज का प्रबुद्ध जानो का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा रविवार को जन संपर्क घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में वोट देने की अपील की गई।
जनसंपर्क के दौरान पंजाबी समाज के परिवारजनों मे उत्साह एवं विश्वास नजर आया।
आम जनों में भी वर्तमान शासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बिलासपुर में बढ़ते गुंडागर्दी ,लूटपाट, हत्या आदि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा शासन लाने के लिए पूरा विश्वास जताया गया ।जनसंपर्क अभियान में विशेष रूप से चंद्र प्रकाश छाबड़ा, कमल छाबड़ा, अमरजीत सिंह दुआ, चरणजीत सिंह गंभीर, विकास सलूजा राजेंद्र सिंह माथारू , प्रितपाल सिंह गंभीर ,नितिन छाबड़ा फतेह आहूजा ,संजय सलूजा जसबीर गांधी, जसपाल अजमानी, सुशील छाबड़ा एवं अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।