मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से देश भर में खुशी की लहर, चांद पर सफल लैंडिंग के बाद बिलासपुर में भी भाजयुमो ने आतिशबाजी कर मनाया उत्सव

कैलाश यादव

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पूरे देश भर में खुशी की लहर फैल गई है।ब बुधवार श्याम 5:44 पर लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हुई। चंद्रमा की अंतिम कक्षा में 25 किलोमीटर का सफर पूरा कर शाम 6:04 पर चंद्रमा 3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। भारत से पहले ऐसी कामयाबी केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ने ही हासिल की थी। चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बना है। इसे लेकर हर देशभक्त में खुशी की लहर देखी जा रही है। लोग आतिशबाजी कर मिठाई बांट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साउथ अफ्रीका से बधाई संदेश देते हुए इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दिए और कहा कि अब चंदा मामा दूर के नहीं, एक टूर के हैं।


बिलासपुर में भी जैसे ही इस कामयाबी की खबर लगी लोग आतिशबाजी करने लगे। बिलासपुर के देवकीनंदन चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भी आतिशबाजी कर जश्न मनाया। एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई बांटी गई। सब ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक के बाद एक ऊंचाइयों को छू रहा है। जल्द ही भारत सूर्य पर आदित्य एल 1 भेजेगा ।गगनयान पर भी काम जारी है। देश में मजबूत और देशभक्त सरकार होने से ऐसी ही कामयाबी मिलती है ।आज भारत की गिनती चोटी के देशों में हो रही है। बिलासपुर के लिए यह दोहरी खुशी का अवसर है क्योंकि मिशन चंद्रयान 3 की टीम में बिलासपुर का भी वैज्ञानिक शामिल था, इससे बिलासपुर का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!