संभाग के पहले साइबर थाने का बिलासपुर में हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, पहले उप अधीक्षक बने संदीप कुमार पटेल और थाना प्रभारी मनोज नायक

  • छ.ग. राज्य में बढ़ते सायबर अपराध एवं ऑनलाईन धोखाधडी के प्ररकणों देखते हुये सायबर थानों की मांग पर मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल के द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, एवं बस्तर में सायबर पुलिस थाना खोलने की घोषणा की गई थी, जिस पर पुलिस महानिदेशक छ.ग द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो में अत्याधुनिक तकनिकी तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप तैयार किया गया। राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों के सायबर पुलिस थाना का लोकार्पण मुख्यमंत्री छग शासन श्री भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया। सायबर पुलिस थाना प्रारंभ हो जाने से वर्तमान में बढ़ते सायबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और सायबर अपराधों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर श्री डॉ. आनंद छाबडा, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
  • कार्यक्रम में श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर श्री डॉ. आनंद छाबडा, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल ( भापुसे) की गरिमामय उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।

रेंज के पहले सायबर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (मापसे) एवं पहले थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक मनोज नायक की पदस्थापना की गई है।

रेंज के पहले साइबर पुलिस उप अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, प्रथम साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक के साथ SI अजय वारे, कुल 13 लोगों की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!