आकाश दत्त मिश्रा
मुंगेली/- बाबा बैजनाथ बोल बम समिति पुलपारा मुंगेली के द्वारा भोले के भक्तों की टीम विगत 10 वर्षों से बाबा बैजनाथ धाम देवघर सहित विभिन्न शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करती आई है।
इसी कड़ी में पुनः अधिमास सावन महीने में 30 लोगों का बोलबम जत्था झारखंड देवघर के लिए रवाना हुआ। जहां सभी सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल कांवर यात्रा कर भगवान भोले को जलाभिषेक कर समस्त प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करेंगे।
इस बोल बम समिति के कांवरियों में प्रमुख रूप से नीरज यादव जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी मुंगेली, धनीराम जायसवाल जिला संयोजक मुंगेली एनएसयूआई, डेरहू साहू वार्ड उपाध्यक्ष साहू समाज, नारायण साहू, खेलू साहू, कलेश्वर साहू, अजय यादव, मनीष यादव, मोनू सोनकर, राज पोर्ते, दीपक निषाद, मुकेश साहू, छोटू साहू, वीरेंद्र सोनकर, राजाराम यादव सहित सभी कांवरिया सम्मिलित हैं।