दीनानाथ केसरवानी बनाए गए मुंगेली भाजपा जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

आकाश मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनात्मक गठन किया जा रहा है। नए नियमों के तहत सभी जिलों के अध्यक्ष बदले जा रहे हैं। इसी क्रम में मुंगेली के दीनानाथ केशरवानी को नया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जिसने जिला भाजपा में नई ऊर्जा फूंक दी है।

काली माई वार्ड, मुंगेली निवासी दीनानाथ केसरवानी अपने बाल्य काल से ही संघ से जुड़े रहे हैं। साल 1991 से 1999 तक उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलग-अलग पदों पर कार्य किया है। वे एबीवीपी में नगर अध्यक्ष भी रहे हैं। दीनानाथ केसरवानी ने विधायक प्रतिनिधि, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, जिला मंत्री मजदूर संघ अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। साल 2015 में वे नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन चुने गए थे। इसके अलावा भी वे केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे हैं और वर्तमान में वे केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष है। 2020 से वे भाजपा मुंगेली जिला मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

दीनानाथ केसरवानी नई ऊर्जा लेकर राजनीति के क्षेत्र में आए हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में वे कामयाब होंगे। साथ ही वे पूरे जिले में भी भाजपा को संगठनात्मक तौर पर और भी मजबूती प्रदान करेंगे। दीनानाथ केसरवानी के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!