मुंगेली की जागृति महिला मंडल पहुंची रामगढ़ स्थित वृद्ध आश्रम

मुंगेली में धार्मिक भावना के साथ सामाजिक सरोकार और लोकहित की दिशा में निरंतर काम कर रही महिलाओं की सामाजिक संस्था जागृति महिला मंडल द्वारा रामगढ़ स्थित वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया गया। जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मेघा मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म में अधि मास का विशेष महत्व है । मान्यता है कि अधिमास में दान पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है और इस मास में दान पुण्य करना चाहिए ।इसी भावनाओं के साथ समिति की महिला सदस्य रामगढ़ स्थित आश्रम पहुंची। यहां करीब 30 वरिष्ठ जन आश्रम में रहते हैं, जिनसे भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें अपने साथ लाया हुआ बिस्कुट, फल, मिष्ठान आदि प्रदान किया गया। जागृति महिला मंडल के सदस्यों को अपने बीच पाकर वृद्धाश्रम के वाशिंदे बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने दिल खोल कर उनसे बातचीत की। इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मेघा मिश्रा के साथ सरिता बाजपाई, प्रमिला चौरसिया, लक्ष्मी सोनी, शीला जयसवाल आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!