देवरीखुर्द की बदलेगी तस्वीर , 1.5 करोड़ की लागत से 30 सड़कों का होगा निर्माण, किया गया भूमि पूजन

शुक्रवार को बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव अशोक विधानी अजय यादव मोती गंगवानी और वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव की अध्क्षयता में वार्ड क्रमांक 42 में 1.5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 30 सड़को के भूमिपूजन का कार्यक्रम गदा चौक, बरखडदान, पंचू सिंह नेताम गली,देवरीडीह फगनी दुकान सतबहानिय दाई मंदिर के पास,लोधी दुकान देवरीडीह के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों में भूपुजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। लगभग 4 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत देवरीखुर्द को नगर निगम बिलासपुर में सम्मिलित करने का प्रस्ताव गांव के जनता के समक्ष रखा गया था, पर गांव की जनता असमंजस की स्थिति में रही और अंततः ग्राम देवरी खुर्द को नगर निगम बिलासपुर में शामिल कर लिया गया फिर नगर निगम के चुनाव हुए और देवरीखुर्द की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ एक निर्दलीय पार्षद के रूप में लक्ष्मी यादव का चुनाव किया ।

पार्षद लक्ष्मी यादव ने बताया की जिस उद्देश्य और देवरीखुर्द के संपूर्ण विकास का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ा और वार्ड की जनता ने मेरे ऊपर विश्वास किया और मुझे पार्षद बनाया वह सपना आज साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है जिस गति से वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द में विकास कार्य हुआ है उससे ग्राम की जनता आज अपने उस निर्णय पर गौरवान्वित महसूस करती होगी की नगर निगम में सम्मिलित होना और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वार्ड के लिए प्रतिनिधि के रूप में श्री लक्ष्मी यादव का चुनाव उन्होंने किया था, दोनो निर्णय सही साबित हुए है, क्योंकि देवरीखुर्द के विकास की चर्चा पूरे शहर में हो रही है कि नया वार्ड बनते ही किसी वार्ड में इतने सारे विकास कार्य संपन्न होने के बावजूद 1 करोड़ पचास लाख की राशि की स्वीकृति नए सड़को के निर्माण के लिए होना अपने आप में अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। जब कोई गांव नगर निगम में सम्मिलित किया जाता है तब लोगों को आस होती है की उस क्षेत्र का विकास तेजी से होगा, क्योंकि ग्राम पंचायत की अपेक्षा नगर निगम में फंड से लेकर अन्य शहरी योजनाओं का लाभ अधिक मिलता है किंतु फंड की किल्लत से जूझने के बावजूद अन्य कई विकास कार्य के लिए फंड प्रदान कर कार्य संपन्न होने के अतिरिक्त नगर निगम बिलासपुर के महापौर द्वारा बारिश के पूर्व नए सड़क निर्माण के लिए 1.5 करोड़ की राशि अकेले वार्ड क्रमांक 42 के लिए स्वीकृत करने और इतनी बड़ी राशि को अपने वार्ड के लिए स्वीकृत करा पाने का सामर्थ्य रखने वाले वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद श्री लक्ष्मी यादव के लिए वार्ड की जनता कृतज्ञ अवश्य होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निगम के महापौर, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव जोन कमिश्नर रमेश पांडे इंजीनियर चंद्रशेखर साहू सब इंजीनियर आशीष भारती लोकेश सिंह चौहान राजा वर्मा कमल सिंह गौड़ मनिहार निषाद पंचू सिंह नेताम लक्ष्मण मानिकपुरी श्रवण यादव रामपुरी गोस्वामी परदेसी श्रीवास हरिहर शर्मा देव कुमारी बरगाह उत्तरा मानिकपुरी सुशीला अनीता शर्मा प्रमिला सिंह ठाकुर सोनू अग्रवाल विजय टेलर मुन्ना साहू बहोरन अनीता निषाद आनंद निषाद विजय शंकर सिंह दीपक मशीह वशिष्ठ सिंह यशवंत राजपूत अजय यादव विजय यादवअजय लांजेवर रवि छुरा जीत राम पन्ना दादा किशन देवांगन अमन कश्यप दुर्गेश ध्रुव संदीप मराठा प्रदीप मराठा सारिका मराठा कमोल गोंड़ कल्पना गोंड़ राजेश्वरी मराठा प्रियंका मराठा पिंकी भोई संतोष यादव सतीश यादव विजय यादव जाकी यादव जीतू यादव राजेश भाई सरदार कश्यप जूलियस दीपक सोनी संजय देवांगन शुभम देवांगन सोनू साहू गोलू कौशिक जितेन कौशिक बलराम यादव अभिलाष मानिकपुरी राहुल कुंगवाणी विजय यादव सहित वार्ड के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!