

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के युवा नेता सुशांत शुक्ला को भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें सह प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के पहले युवा संगठन के कार्यों में कसावट लाने और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सुशांत वर्तमान में मीडिया पेनलिस्ट और चंद्रपुर विधानसभा के प्रभारी भी हैं।
प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के हस्ताक्षर से आदेश जारी सुशांत शुक्ला की नियुक्ति भाजपा युवा मोर्चा सह प्रदेश प्रभारी के रूप में की गई है। इससे पहले सुशांत शुक्ला लगातार कई वर्षों तक पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एंव सदस्य कार्यसमिति भारतीय जनता युवा मोर्चा के रुप में कार्य करते हुए महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के प्रदेश प्रभारी के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
माना जा रहा है कि सुशांत शुक्ला को प्रदेश सहप्रभारी बनाने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ कार्यकर्ताओं को मिलेगा । उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।
