महिला जागृति समूह बिलासपुर को सामाजिक सेवा कार्यों के लिए किया गया शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ की ओर से किए गए देशप्रेम से ओतप्रोत आयोजन में बिलासपुर एवं अन्य प्रांतों से आए 75 को यह अवार्ड दिया गया साथ ही बिलासपुर के 12 सामाजिक संस्था जो निःस्वार्थ भाव से से सेवा कार्यो के लिए जानी जाती है को शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया उन 12 सामाजिक संस्थाओं में महिला जागृति समूह बिलासपुर जिसकी संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना व्याख्याता है ।

महिला जागृति समूह की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना के साथ ही समूह की सभी 30 से अधिक नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया यह सम्मान समूह के लिए गौरव एवं समूह की एकता का प्रतीक है यह सम्मान महिला जागृति समूह को एवं उनकी अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना को राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, मानव सेवा, पशु सेवा, शैक्षिक सेवा एवं अन्य सेवा कार्यो सांस्कृतिक ,साहित्यिक, आध्यात्मिक कार्यों द्वारा छत्तीसगढ़ी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार एवं संरक्षित रखना,जागरूक करना, छत्तीसगढ़ महतारी का नाम भारत देश में रोशन करने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अवार्ड से महिला जागृति समूह की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना एवं महिला जागृति समूह की सभी बहनों को सम्मानित किया गया है इस सम्मान समारोह में समूह की उपस्थित सदस्यों में प्रीति ठक्कर, अश्वनी यादव, रेनु रानी गौतम,प्रीति सक्सेना , रमा कांति साहू ,प्रेमलता तिवारी,अनिता दुआ,रीता मौर्य,संध्या तिवारी,कविता कर्ष,भूमिका डोडेजा, कविता वर्मा,किरण पाठक, भारती रावत,रानी त्रिभुवन नाथ सिंह ,डॉ. अलका यादव,डॉ. आरती पांडेय,बिंदू सिंह , नीना गहनानी,गौरी, कामिनी स्वर्णकार,सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी संगठन महामंत्री हर्षा तिवारी,हितेश तिवारी समाज सेवक जिनके अथक प्रयास से ये कार्यक्रम सार्थक रहा महिला जागृति समूह इस सम्मान के लिए आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया । इस शानदार गरिमामय आयोजन के लिए इस कार्यक्रम में समूह की कई सदस्यों की सहभागिता रही सभी के सेवा कार्यो से ही ये समूह अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।समूह की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना ने इस सम्मान को समूह की एकजुटता का प्रतीक बताया सभी सखियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।आगे भी सेवा कार्य जारी रहंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल संसद दुर्ग के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला।

More From Author

मुख्यमंत्री ने ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए,भगवान जगन्नाथ मंदिर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, मुख्यमंत्री ने 24 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमि पूजन किया

पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ली समीक्षा बैठक, जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद, शहर सहित जिले की विद्युत व्यवस्था तत्काल ही दुरूस्त करने के सख्त निर्देश

गोरक्ष शक्ति धाम सेवार्थ फाउंडेशन को किया गया शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवार्ड से सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण पर किया गया राज्य स्तरीय ऑनलाइन निबंध स्पर्धा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।