देश की तीसरे नंबर की महिला शतरंज खिलाड़ी बनीं वंतिका, अब सुपर टूर्नामेंट पर नजर

भारत की उभरती हुई 21 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल का नाम इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। दरअसल, वंतिका देश में तीसरे नंबर की महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें ये इनाम उनकी कड़ी मेहनत के बाद मिला है। जी हां, पिछले दो महीनों में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद आज वे इस मुकाम पर पहुंची हैं। वंतिका अंतरराष्ट्रीय मास्टर का खिताब हासिल कर चुकी हैं। इस खिताब को अपने नाम करने वाली वे 11वीं भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं।

कैसे बनाई भारतीय रैंकिंग में तीसरे पायदान पर जगह ?

उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 2,428 रेटिंग अंकों के साथ महिला वर्ग में भारतीय रैंकिंग के तीसरे पायदान पर जगह बनाई है। ये उनके करियर की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने कहा, मुझे पता था कि मैं ये कर सकती हूं और मैं ये करूंगी। लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगा ये कभी सोचा नहीं था। अब बहुत ज्यादा प्रसन्नता हो रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!