
टेकचंद कारडा

तीन आरोपियों ने अपनी परिचित महिला को ही हवस का शिकार बना लिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चना डोंगरी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला के तीन रिश्तेदार 15 अप्रैल को उसके घर आए और जबरन उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे दुपहिया वाहन में बिठाकर पास के जंगल में ले गए ,जहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों से छूटने के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में रामकुमार बंदे, जितेंद्र मोहले और उनके एक नाबालिक साथी को गोंड पसरा गुजरी कोटा से गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरन ये लोग उसे मोटरसाइकिल से जंगल ले गए थे जहां उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया गया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई। 35 वर्षीय महिला के साथ एक नाबालिक किशोर ने भी बलात्कार किया।
आरोपी है पति के दोस्त
बलात्कार के आरोपी महिला के पति के दोस्त हैं ।15 तारीख को यह लोग महिला के घर मुर्गा और शराब लेकर पहुंचे थे, जहां महिला को मुर्गा बनाने को कहा गया। सब ने मिलकर जमकर शराब पी और मुर्गा खाया, जिसके बाद महिला का पति बेसुध हो गया। मौका पाकर आरोपी महिला को अपने साथ जंगल ले गए और उसका रेप किया। इन लोगों ने अपने एक कॉलेज स्टूडेंट साथी को भी महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए बुलाया था। दुष्कर्म करने वालों में नाबालिग भी शामिल है ।महिला के पूर्व पति की मौत के बाद हाल ही में उसने एक बार फिर शादी की थी।
