
आकाश

बिलासपुर | राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम की अनुशंसा पर बिलासपुर की गायत्री कश्यप को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर गायत्री कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा और प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

