भाजपा रेलवे मंडल के शक्ति केंद्र आरटीएस कॉलोनी में किया गया बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और जिला अध्यक्ष कुमावत हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में वापसी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसके लिए पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त करने का प्रयास है। इसी योजना के तहत 17 मार्च से 27 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन सभी शक्ति केंद्रों में किया जाना है। इसी क्रम में रेलवे मंडल भारतीय जनता पार्टी के 5 शक्ति केंद्रों कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, वायरलेस कॉलोनी, बंगला यार्ड, आरटीएस कॉलोनी और बापू नगर में कार्यशाला का आयोजन होना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रेलवे मंडल के शक्ति केंद्र आरटीएस कॉलोनी में आयोजित कार्यशाला में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत की उपस्थिति में शक्ति केंद्र विस्तारक द्वारा राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण पढ़ा गया।
यहां कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए रणनीति गत जानकारी दी गयी।

बिलासपुर में अपना विधायक बनाने का संकल्प लेते हुए सभी बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया गया। अल्पकालीन विस्तारको को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। बूथों में किस तरह का कार्य किया जाना है इस बारे में भी बताया गया है । संगठन द्वारा तय किए गए डाटा का संकलन 10 दिनों में 24 बिंदुओं के आधार पर करना है । बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तारक के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे। सोशल मीडिया पर भी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस सरकार की खामियों को गिनाते हुए भाजपा की वापसी का आह्वान किया गया। कहा गया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सबको धर्म युद्ध लड़ना है, जिसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सैनिक है, जिसे अपने सेनापति के साथ किला फतह करना है। सभी कार्यकर्ताओं को केवल पार्टी हित में काम करना है, ताकि प्रदेश में भाजपा की जबरदस्त वापसी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!