

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच द्वारा तोरवा छठ घाट में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। वरिष्ठ एसपी सिंह और वी एन झा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार दास ने झंडारोहण किया। उपस्थित समुदाय ने राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम का इजहार किया। इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र दास ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा और सफल गणतंत्र एवं लोकतंत्र है। देश में संविधान सर्वोपरि है, जिसकी नीव 26 जनवरी को रखी गई थी। हम सब का कर्तव्य है कि हम संविधान का पालन करते हुए इसमें निहित भावना का आदर करें।

गणतंत्र दिवस पर यहां मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर एच पी एस चौहान, बी बी तिवारी, हरिशंकर कुशवाहा, डॉ धर्मेंद्र दास, सुधीर झा ,आशीष चौधरी, दिलीप चौधरी, राजनीश चौधरी, डॉकुमुद रंजन सिंह,सतीश सिंह,पी सी झा,अभय कांत झा, सुनील सिंह काका,चंदन सिंह,अभिषेक कुमार,आदित्य सिंह, रवि मिश्रा,राहुल शर्मा,हेमंत झा, नीरज सिंह,जे पी सिंह , धनंजय झा, विनोद सिन्हा,गणेश गिरी,आनंद मोहन, पंकज सिंह, अमित सिंह
शिव प्रसाद आग्रे
नंदन कुमार सिंह
रंजय सिंह
ललितेश सिंह
निर्भय चौधरी ( गुड्डू) नालनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

