मंगला साईं विहार में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला

मंगला, साईं विहार में रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का पति ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इस मकान में महिला का पति और 12 साल का बेटा भी साथ में रहता था। पता चला है कि महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। फांसी लगाने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी को तंग ना करने का निवेदन महिला ने किया है। वही महिला ने अपना मोबाइल उसके बेटे को देने की बात भी नोट में कही है। सिविल लाइन पुलिस मर्ग पंचनामा करने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने खुदकुशी किस वजह से की है।

खुदकुशी करने वाली महिला का नाम बबीता पाठक बताया जा रहा है, जिसने राजीव अग्रवाल के साथ 14 साल पहले विवाह किया था। दोनों 4 साल पहले बिलासपुर में आकर रहने लगे। इससे पहले वे मध्यप्रदेश में रहते थे। महिला का पति ई रिक्शा चलाता है ।पता चला कि परिवार वालों की नाराजगी की वजह से बबीता तनाव में रहती थी। शुक्रवार को उसने अपने बेटे को स्कूल भेजा और उससे फोन पर आई लव यू भी कहा। साथ ही अच्छे से रहने की हिदायत भी दी थी। बेटे को जल्दी घर लौटने को कहा था। जब बेटा जल्दी घर आया तो उसने अपनी मां को स्टोर रूम में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया। सुसाइड नोट में बबीता ने परिवार वालों से माफी मांगा है और किसी को भी परेशान नहीं करने का निवेदन भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!