

स्थानीय गुप्ता समाज धर्मशाला में रतनपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज गनियारी पार के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र के संचालक प्रसिद्ध शल्यचिकित्सक डॉक्टर रमन कटारिया जी एवं कसौंधन महासभा के अध्यक्ष श्री मुरारी लाल गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर 51 लोगों ने रक्तदान किया तथा 11 लोग मेडिकल फिटनेस की कमी के कारण रक्तदान नही कर पाए। सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप, हिमोग्लोबिन एवं शुगर टेस्ट का लाभ लिया। सिम्स से आए डॉ ए के सक्सेना डॉ इशांत साहू फ्लेबोटोमिस्ट सुमन मिरी किशोर सिदार अजय साहू दिनेश कुर्रे तथा जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र से लैब इंचार्ज राजेश शर्मा तथा सीनियर लैब तकनीशियन ऋषि साहू शंकर सूर्यवंशी ने अपना विशेष योगदान दिया । महामंत्री रमेश गुप्ता सीताराम गुप्ता भागवत गुप्ता, श्यामाकांत गुप्ता श्रीकांत गुप्ता,फूलसाहेब गुप्ता रमाकांत गुप्ता कृष्णकुमार गुप्ता निराला गुप्ता अजय गुप्ता धनीसाहेब रामकुमार गुप्ता गोपाल गुप्ता संत साहेब सत्यप्रकाश साहेब तथा जनपद सदस्य विनोद यादव ने उपस्थिति देकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रफुल्ल गुप्ता बद्रीविशाल गुप्ता,युवा अध्यक्ष विनोद गुप्ता,प्रशांत गुप्ता अनिल गुप्ता संजय गुप्ता दीपक साहेब,महेंद्र गुप्ता महेश गुप्ता युगल किशोर,दीपक गुप्ता,प्रद्युम्न गुप्ता, दीना गुप्ता,दिलेश्वर गुप्ता पुरणेंद्र गुप्ता राकेश गुप्ता,नीलम साहेब, पूनम साहेब, अभिषेक गुप्ता,गोलू गुप्ता,विमल गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुरारी गुप्ता,अनिल-बालाजी गुप्ता,ब्रम्हेन्द्र गुप्ता आनंद गुप्ता तथा जागृति महिला मंडल अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, सुनीता साहेब,सीमा गुप्ता, रुचि गुप्ता,वर्षा गुप्ता खुशबू साहेब,नीलम गुप्ता,श्रद्धा गुप्ता, प्रिंशी गुप्ता,पूजा गुप्ता,आरती गुप्ता, अंशु गुप्ता, प्राची गुप्ता,किरण गुप्ता रामेश्वर गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।अंत मे अनिल गुप्ता प्रवक्ता द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
