हुंकार रैली के लिए समर्थन जुटाने भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली

बिलासपुर। बिलासपुर में 11 नवंबर को आयोजित महतारी हुंकार रैली के पूर्व आज बिल्हा में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत और जिला अध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे के नेतृत्व में स्कूटर रैली निकाली गई।

यह रैली बिल्हा के विभिन्न गली, मोहल्ले में भ्रमण करती हुई दीवारों में स्लोगन लिखते और नारे लगाते हुए निकाली गई। तत्पश्चात महिलाओं की यह रैली ग्राम रहंगी का भ्रमण करती हुई दीवारों में स्लोगन और नारे लगाते हुए निकाली गई।

तत्पश्चात रैली का समापन हुआ। यह रैली बिल्हा के विश्राम गृह के समीप स्थित मुख्य मार्ग से प्रारंभ हुई। जिसे श्री सोमेश तिवारी और कोमल सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया।

रैली में श्रीमती शालिनी राजपूत पूजा विधानी श्रीमती जयश्री चौकसे विभा अवस्थी शीतल नायक प्रेमलता शर्मा संध्या तिवारी आशा दुबे विभा गौराहा सुनीता मानिकपुरी रुकमणी कौशिक बंदना जेंद्रे प्रभा विश्वकर्मा पुनीता डहरिया अंजली कौशिक राजेश्वरी गुप्ता गायत्री दुबे जया पांडे भारती देवांगन रानी चक्रवर्ती पूर्णिमा उपाध्याय अंजली निषाद संतोषी पात्रे निर्मला धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!