दुष्कर्म करने के इरादे से दो नकाबपोशो ने किया महिला का अपहरण, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर महिला रात भर जंगल में भटकती रही

यूनुस मेमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शौचालय निर्माण योजना का कई लोग परिहास उड़ाते हैं, लेकिन महिला सुरक्षा के मद्देनजर शौचालय की क्या अहमियत है यह एक बार फिर उजागर हुई। घर में शौचालय नहीं होने और रात में खुले में शौचालय जाने की कीमत चकरभाटा क्षेत्र की एक 42 वर्षीय महिला ने उठाया, जब उसे दो नकाबपोश दुष्कर्म करने के इरादे से अगवा कर ले गए।

यह महिला पित्तर विसर्जन के लिए अपने मायके आई हुई थी। शाम करीब 7:00 बजे वह शौच के लिए सुनसान इलाके में गई थी
रास्ते में उसे दो बाइक सवार नकाबपोश मिले, जिन्होंने उसे जबरन अपने साथ बाइक पर बिठा लिया और फिर काफी दूर खेतों के बीच झाड़ियों में ले गए। दोनों उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। महिला को अगवा करने वाले नशे में थे और वह महिला के सामने ही शराब पी रहे थे। उन्होंने महिला को भी शराब पिलाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने किसी तरह इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों महिला को बांध कर दारू पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की योजना बना रहे थे कि तभी अंधेरे का फायदा उठाकर महिला दोनों को चकमा देकर वहां से भाग निकली।

बदमाशों ने उसका पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने की वजह से महिला छुपने में कामयाब रही। महिला के पास मोबाइल था, इसलिए उसने 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे ढूंढने की भी कोशिश की लेकिन रात हो जाने की वजह से उसे ढूंढ नहीं पाई। इधर महिला रातभर में भटकती रही और सुबह होने पर वह किसी तरह वापस आयी। पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है। एक तरफ जहां पूरी घटना दिल दहला देने वाली लग रही है तो वही इसके मनगढ़ंत होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए पुलिस सच्चाई का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!