सद्भावना महिला समिति ने मनाया सावन उत्सव

बिलासपुर.. सदभावना महिला समिति द्वारा छातागढ़ मंदिर परिसर में संयुक्त रूप से सावन उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन अंताक्षरी एवम् हास्य व्यंग के एकल प्रदर्शन किए गए। विभिन्न देवी देवताओं के सामूहिक दर्शन कर सावन के झूले का भी आनंद लिया गया ।कार्यक्रम में सदभावना महिला समिति संयोजिका श्रीमती अलका अग्रवाल सहित श्रीमती शैल अग्रवाल, रेखा देवांगन, काजल देवांगन, स्मिता कसेर, मोनिका साहू, संतोषी सारथी, खेमिन साहू सहित अन्य महिलाए उपस्थित रहीं। उक्ताश्य की जानकारी सदभावना संस्थापक संयोजक राजीव अग्रवाल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!