हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अंतागढ़ विधानसभा की तीन मंडलों की बैठक संपन्न

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–

अंतागढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की तीन मंडलों जिसमे अमाबेडा कोइलीबेड़ा ,और अंतागढ़ मंडल की बैठक जिला प्रभारी पूर्व विधायक भोजराज नाग की उपस्थिति में एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतागढ़ विधानसभा प्रभारी राधे लाल नाग के मार्गदर्शन में संपन्न इस बैठक का आयोजन वन विश्राम गृह अंतागढ़ में रखा गया।

ज्ञात हो की अंतागढ़ विधानसभा में कुल 6 मंडल हैं जिसमे पहले क्रम में 28 जुलाई को तीन मंडल कापसी,पखांजूर,और बांदे मंडल की बैठक पखांजूर में संपन्न हो चुकी हैं

30 जुलाई शनिवार को अंतागढ़ के वन विश्राम गृह में बैठक में अनातगढ़ मंडल अध्यक्ष, कोइलीबेड़ा मंडल अध्यक्ष और अमाबेड़ा मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री सहित तीनो मंडल के तीन तीन हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारियों ने प्रमुखता के साथ भाग लिया
इस बैठक में विधानसभा प्रभारी राधे लाल नाग ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए विशेष रूप रेखा तैयार करने और एक भी घर छूटने न पाए तिरंगा फहराने से इस पर जोर दिया उन्होंने आगे बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत के इतिहास में पहली बार अगर हर घर तिरंगा फहराने का कार्य कोई पार्टी कर सकता हैं तो सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते है, हमारे देश में कई छोटे बड़े राजनीतिक दल हैं जो की सिर्फ पैसे की पार्टी दंगो की पार्टी लोगो को जात पात में बाटने की पार्टी देश को तोड़ने की ही पार्टी बन कर रह गई हैं उनको देश राष्ट्र धर्म से कोई मतलब नही है वो सिर्फ तुष्टि करण कर देश विरोधी ताकतों को समर्थन कर सत्ता में रहने का कार्य करते है , अगर देश को कोई जोड़ने का कार्य किया विश्व पटल पर ऊंचा उठाने कार्य किया और भारत की महान संस्कृति ऋषि मुनियों की परंपरा विश्व गुरु बनाने का कार्य किया तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही किया और लगातार कर रही हैं , देश में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने का कार्य कोई कर पाया तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया और तो और हमारे देश का हिस्सा जम्मू कश्मीर जहा की जनता कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण हमारे तिरंगा का अपमान करते थे उसको भी सही रास्ते पर ला खड़ा करने का कार्य किया तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया हमारे यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हमे गर्व करना चाहिए की हम ऐसे पार्टी से जुड़े हैं जो राष्ट्र के लिए समर्पित है भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता देश का सच्चा भक्त होता हैं इसलिए हमे हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने का और करने का सौभाग्य मिला
बैठक के अंत में हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी पूर्व विधायक भोजराज नाग ने हर घर तिरंगा झंडा पहुंच सके इस पर विस्तृत रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया हर घर तिरंगा अभियान सफल हो इसके लिए विशेष रणनीति बना कर कार्य करने का आग्रह किया जिला प्रभारी भोजराज नाग ने भारतीय जनता पार्टी की विशेष अभियान को बताते हुए कहा की जब भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई कार्य हमको प्राप्त होता हैं तो वह सिर्फ देश हित में होता हैं

भारतीय जनता पार्टी देश को परमवैभव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है जिसमें आप सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है हर घर तक तिरंगा अभियान कोई साधारण बात नही है राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य अगर किसी की बस की बात है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती हैं बीते 70 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी बनने के पूर्व देश के कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपने सत्ता पर बने रहने के लिए वोट बैंक का राजनीति किया जात पात में तोड़ने का कार्य किया जिसके परिणाम स्वरूप धारा 370 पैदा हुआ और कश्मीर के लोग तिरंगा को नही जानते थे अलगाववादी विचारधारा का केंद्र कांग्रेस ने बना दिया जम्मू कश्मीर को परिणाम देश के तिरंगा का अपमान होने लगा आखिर कार हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने सीखा दिया जम्मू कश्मीर के जनता को अलगाववादी नेताओं को की देश में रहना हैं तो तिरंगे का सम्मान करना होगा आज भी देश के कई हिस्से राष्ट्रवादी विचार और राष्ट्र के प्रति प्रेम से कोसो दूर हैं इसीलिए हमे हर घर तिरंगा फहराना है और आम जनता को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ना है यह एक पुनीत कार्य हैं इस पर बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना है उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की इस अभियान की शुरूआत सबसे पहले तिरंगा यात्रा वंदे मातरम् गीत के साथ सभी पारा मोहल्ला नगरो में निकालना है अधिक से अधिक संख्या में लोगो को जागरूक करना है मंडल में तीन तीन प्रभारियों के साथ साथ बूथ शक्ति केंद्र और ग्राम स्तर पर भी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य की विशेष रूप रेखा तैयार करने सबसे आग्रह किया हम किस प्रकार से हर घर तक 13 अगस्त से सफल हो इस पर विस्तृत जानकारी दिए हर घर तिरंगा अभियान के लिए बैठक में
प्रमुख रूप से जिला प्रभारी भोजराज नाग पूर्व विधायक,विधानसभा प्रभारी राधेलाल नाग अध्यक्ष नगर पंचायत ,अमल सिंह नरवास उपाध्याक्ष नगर पंचायत अंतागढ़, जितेंद्र मरकाम मंडल अध्यक्ष अंतागढ़, रामेश्वर मंडावी मंडल अध्यक्ष अमाबेड़ा, दिनेश आंचले मंडल अध्यक्ष कोइलिबेड़ा एवं तीनो मंडल के मंडल महामंत्री तथा तीनो मंडलो के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!