
आलोक मित्तल

सीपत थाना क्षेत्र के सेलर निवासी विनोद कुमार रजक 28 जुलाई की शाम अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे रामायण प्रसाद साहू ने रोका और गंदी गंदी गालियां देने लगा। रामायण प्रसाद के हाथ में एक फरसा था, जिसे लहरा कर वह उसे मारने की धमकी दे रहा था। किसी तरह खुद को बचाकर विनोद पुलिस तक पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी रामायण प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार बरामद किया।
इस घटना के बाद सरकंडा पुलिस को भी हथियार दिखाकर लोगों को डराने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सरकंडा पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आर के पेट्रोल पंप के पास अटल आवास चिंगराजपारा निवासी दीपक ठाकुर चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहा है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।

