
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–
*

पखांजूर–
जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय एवं मंडल अध्यक्ष श्याम मंडल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को हो रही खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती के एवं प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी को दूर कर किसानों को सोसाइटी के माध्यम से पर्याप्त डीएपी यूरिया प्रदान किया जाए कंपोस्ट के नाम पर किसानों की की जाने वाली लूट को बंद किया जाए एवं राज्य की कांग्रेस सरकार में किसानों के तकरीबन 70000 पंप कनेक्शन स्थाई हेतु लंबित है जिनके डिमांड भुगतान हो चुके हैं किसान को स्थाई बोर कनेक्शन प्रदान किया जाए ऐसा ही 8 सूत्रीय मांग विषय को लेकर के भारतीय जनता पार्टी पखांजूर मंडल एक दिवसीय धरना एवं तालाबंदी किया गया एवं विद्युत कार्यालय पखांजूर सब स्टेशन में जाकर के बिजली कटौती के विषय में प्रदेश के कांग्रेसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया*
छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य और यहां कांग्रेस सरकार किसानों को जिस प्रकार प्रारंभिक चरण में प्रताड़ित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है व खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है किंतु आज साख समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते किसान चिंतित है वो प्रताड़ित है ऐसी दशा में वह प्राइवेट संस्थानों से खाद की खरीदी करने हेतु मजबूर है जहां से कालाबाजारी स्वरूप दुगुने व तीगुने दाम पर खाद की खरीदी हेतू वाद्य हैं क्योंकि किसानों की लड़ाई में भाजपा किसान मोर्चा सदैव तत्पर खड़ा है
आज के इस धरना व तालाबंदी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला उपाध्यक्ष असीम राय जी पखांजूर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल,मंडल उपाध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी मंडल महामंत्री राजेश नायर युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार सांसद प्रतिनिधि गणेश शाह जिला महामंत्री किसान मोर्चा स्वपन तरफदार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवानंद मंडल, मंडल महामंत्री गोकुल व्यापारी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोपी घोष, जिला युवा मोर्चा सदस्य कार्तिक विश्वास युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेश मुखर्जी युवा मोर्चा के मंडल मंत्री मिथुन गाईन, शंकर, असीम राय ( मटोली) इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे साथ ही प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रिक मीडिया के साथी उपस्थित थे
