बेलतरा भाजयुमो मंडल ने निकाली विधानसभा स्तरीय मोटरसाइकिल रैली तो वही शुक्रवार को बिलासपुर विधानसभा से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की होगी रैली


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार स्वर्णिम कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त हेतु प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय विकास शील मोटर सायकिल रैली निकाली जा रही है। इसी कड़ी में युवा मोर्चा द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बाईक रैली गुरूवार को रैली की अगुवाई बेलतरा विधानसभा क्षेत्र रैली की अगुवाई बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में निकाली गई।इस मौके पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश की जनता के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओ को जनता के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि हर वर्ग के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ कर रहा है

क्योंकि सरकार का उद्देश्य ही है सबका साथ सबका साथ और सबका विस्वास ।रैली शहीद दीपक उपाध्याय चौक मोपका से प्रारंभ हुई जो शनि मंदिर से परशुराम चौक, टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए शांति चौक से बसंत विहार चौक, बहतराई चौक, अमरैया चौक, रपटा चौक, रामायण चौक, सीपत रोड से होते हुए साईंस कॉलेज परिसर प्रगति मैदान में समाप्त हुई ।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगो को रूबरू कराया। बाइक रैली में मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त, अनिल धीवर ने मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे

केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 10 जून शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से मोटरसाईकिल रैली एस.बी.आर. कॉलेज जरहाभाठा से निकलेगी।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के स्वर्णिम कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मोरटरसाईकिल रैली निकाली जा रही है। रैली की अगुवाई पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव,

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत करेंगे, साथ में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, मोर्चा प्रभारी दीपक सिंह भी शामिल होंगे।
विकास मोटरसाईकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। रैली की शुरूआत एस.बी.आर. कॉलेज से निकरलकर व्यापार विहार रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सी.एम.डी. चौक, तारबहार चौक, रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र, डी.आर.एम., जी.एम. कार्यालय मार्ग से होते हुए जगमल चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक से रिवर व्यू रोड से मुक्तिधाम चौक सरकंडा से रीनिस्ट नेस्ट होटल से सुभाष चंद्र चौक, नूतन चौक से महामाया चौक से नेहरू चौक होते हुए श्री श्यामलाल चतुर्वेदी मार्ग स्मार्ट रोड मिट्टी तेल गली मार्ग में रैली का समापन होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, नितिन छाबड़ा, वैभव गुप्ता, मुकेश राव एवं बाईक रैली बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विवेक ताम्रकार ने युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को रैली में विशेष रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!