भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय एवं सभी भाजपा मंडल में पार्टी झंडा फहराया जायेगा एवं प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुना जायेगा।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय एवं सभी भाजपा मंडल में पार्टी झंडा फहराया जायेगा एवं प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुना जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार इस वर्ष 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रातः 9 बजे भाजपा जिला मुख्यालय बिलासपुर एवं जिले के सभी भाजपा मंडल में मंडल स्तर पर पार्टी का झंडा फहराकर शोभायात्रा निकाली जायेगी व शोभा यात्रा पश्चात 6 अप्रैल स्थापना दिवस पर प्रातः 10 बजे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश भर के कार्यकर्ताओं का संबोधन बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर एवं बिलासपुर जिला के सभी भाजपा मंडलों में मंडल स्तर पर सुना जायेगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित मंडल के भाजपा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मंडल स्तर पर आयोजित किये जाने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपने मंडल में आवश्यक रूप से शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!