
विप्लब कुंडू पखांजूर
कांकेर जिले के धान खरीदी केन्द्रों में बदइंतजामी को लेकर अफसरोंं की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। बांदे इलाके में बेमौसम बारिश से लाखों रुपए का धान भीग गया है। पीवी 78 गांव में खरीदी केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके कारण बारिश से यहां खरीदे गए धान अंकुरित होने लगे है। धान की कई बोरियां अंकुरित हो गई है। अधिकांश बारदाने सड़ चुके हैं और इसमें से धान गिरकर बर्बाद हो रहा है। इलाके में बेमौसम बरसात का पानी पड़ने से धान के सड़ने की संभावना बढ़ गई है। अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहा तो जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही से सरकार को लाखों का नुकसान तय है।जबकि शासन प्रशासन एवं लैम्प्स को मौसम विभाग की जानकारी होते हुए भी धान को ढकने के लिए उचित व्यवस्ता नही किये गए है ये सरासर लापरवाही की परिचय है।अभी धान भीगने के बाद प्रसाशन के टीम उपार्जन केंद्र में जाकर जांच की बाते कर रही है वही उचित कार्यवाही करने की बाते कर रहे है।
