नक्सलियों ने पर्चा फेंककर महिला दिवस मनाने का किया आव्हान

बिप्लब कुण्डू(पाखंजुर)

क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन कार्यकारिणी माओवादी संगठन द्वारा आमाबेड़ा में आज 25 फरवरी की सुबह पर्चा फेक कर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का आव्हान किया है।
    जानकारी के अनुसार कल 26 फरवरी से आमाबेड़ा में दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन किया जा रहा है, इसके ठीक एक दिन पहले आदिवासी महिला संगठन द्वारा पर्चा फेका गया है, जिसमे उन्होंने जन युद्ध मे जान कुर्बान करने वाली महिला वीर शहीदो की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को गांव- गांव में जोश खरोश के साथ मनाने के लिए कहा है, साथ ही महिलाओं पर लगातार बढ़ते दबाव दमन जोर-जबर्दस्ती अत्याचारों के खिलाफ व्यापक जुझारू संगठित महिला आंदोलन का निर्माण करने के लिए। कहा गया है एवं समाज में महिलाओं को समान वेतन समान अधिकार के लिए एकता होकर लड़ने के लिए आव्हान किया है।
  क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन कार्यकारिणी माओवादी संगठन द्वारा आमाबेड़ा मेला के एक दिन पहले पर्चा फेकने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!