अचेत मिली युवती के स्वास्थ्य में आया सुधार

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–20.2.22

पखांजुर–
पखांजूर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में मिली युवती को पखांजूर में प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के बाद युवती के स्वास्थ में सुधार आया है।
लेकिन युवती ने अब तक पुलिस को घटना के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

पखांजूर थानाक्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती बुधवार शाम सात बजे के बाद शौच के लिए निकली थी। जिसके बाद वह रात में घर नहीं लौटी थी। युवती कभी-कभी पास ही रहने वाली अपनी सहेली के घर भी चली जाती थी और रात सहेली के साथ ही रूक जाया करती थी। जिसके चलते युवती के घर नहीं लौटने पर स्वजन ने सोचा की वह अपनी सहेली के घर चली गई होगी। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे युवती का पिता भी घर के पीछे की ओर शौच के लिए गए थे, जहां उसने अपनी पुत्री को बेहोशी के हालत में पड़ा हुआ देखा था। जिसके बाद उसने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था और घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

पखांजूर सिविल अस्पताल में उपचार के बाद युवती को बेहतर उपचार के लिए कांकेर रेफर कर दिया गया था। देर रात जिला अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद युवती के स्वास्थ में सुधार आया। लेकिन होश में आने के बाद भी युवती ने पुलिस को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि कल को पखांजूर क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिली थी। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अब तक युवती ने कोई बयान नहीं दिया है। शंका के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई और उनके संपर्क में जो लोग थे, उनसे पुछताछ की जा रही है। युवती के द्वारा बयान देने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!