कांग्रेस पार्टी से नाराज सैकड़ो कांग्रेसियो ने थामा भाजपा का दामन–विक्रम उसेंडी

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू

पखांजुर–
प्रदेश में महज 3 साल की कांग्रेस सरकार राज में जनता परेशान हो कर परलकोट क्षेत्र में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह उसेंडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा का दमन थमा है। विक्रम सिंह उसेंडी के क्षेत्र में दो दिनों के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत पित्तेभोडिया एवं कोरेनार के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट नीति से नाराज हो कर भाजपा का दामन थामा है विक्रम उसेंडी एवं भाजपा नेताओं के मौजूदगी में विधिवत भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर पार्टी की मजबूती के लिए एक जुटता से कार्य करने की संकल्प लिया है वही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ट नेता विक्रम सिंह उसेंडी नव प्रवेशित कार्यकर्ताओ को पार्टी का गमछा गला में डाल कर उनका स्वागत किया है साथ ही पार्टी उन सबका अपना घर है एवं घर का एक एक सदस्य का समान अधिकार व मान सम्मान है उसेंडी ने बिस्वास दिलाया है। कांग्रेस छोड़कर जो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुई है उनके साथ पार्टी मजबूती से खड़ा है सबके साथ सबका विकास, क्षेत्र की विकास नीति से पार्टी कार्य करेगी।


जहा विक्रम उसेंडी, प्रितपाल सिंह, असीम राय, शंकर सरकार, मोनिका साहा, सुनीता मंडल, रतन हालदार, असित सरकार, निमाई बिस्वास, मिथुन गाइन, सुकान्त बिस्वास, स्वपन तरफदार, श्यामू तिवारी, मनोज राय, निरंजन हालदार, उत्तम राय, उत्तम बनिक, खुकु मोनी मण्डल, स्वपन भक्त, बबलू, समर, समरेंद्र, राकेश गोटा,पलटू कुण्डू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!