

राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
दिनांक 28/07/2026,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर/ दिनांक 26 जुलाई 2026 कि शाम ,सूरजपुर शहर के बीचों-बीच और सूरजपुर कोतवाली,व अजाक थाना के महज 500 मीटर कि दूरी स्थित शहर के सबसे पुराने नेहरू पार्क के पास सोमवार शाम हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली एवं अजाक थाना क्षेत्र से महज कुछ 500 मीटर की दूरी पर स्थित पार्क में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रेत दिया,,घटना में काफी गंभीर रूप से घायल नाजुक हालत में युवती को जिला अस्पताल उसके बाद मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर करने के पश्चात गंभीर स्थिति में उपचार के दौरान ही युवती कि दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद तत्काल सूरजपुर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपी को पीढ़ा क्षेत्र के यूकेलिप्टस जंगल से गिरफ्तार कर लिया।। सूरजपुर पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका राधिका राजवाड़े और आरोपी रितेश राजवाड़े के बीच प्रेम संबंध था। सोमवार शाम दोनों नेहरू पार्क पहुंचे थे। कुछ देर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी को युवती के किसी अन्य युवक से बातचीत करने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से युवती के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से बाइक से फरार हो गया।
घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया, वहीं पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पार्क तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर पीढ़ा क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। आरोपी के विरुद्ध हत्या सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी नेहरू पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पार्क में शाम के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं रहती, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं है और न ही नियमित निगरानी की कोई प्रभावी व्यवस्था है। स्थानीय लोगों ने पार्क में हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड तथा नियमित पुलिस गश्त की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अंजोर छत्तीसगढ़ आमजनता से एक संदेश के रूप में कि अपील,,,
अंजोर न्यूज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित सूरजपुर जिलेवासियों के सभी सभी पाठकों से निवेदन करते हुए कहा कि,सूरजपुर जिले में ऐसी निर्मम तरीके से दिनदहाड़े किसी कि हत्या कर देना वो भी आजकल के युवा के द्वारा बिना किसी डर बिना किसी भय के यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि यह घटना हमें और आज कल के युवा जो फैशन कि दुनिया में खो चुके हैं उनके परिजनों को संदेश भी देती है कि शक, असुरक्षा और क्षणिक आवेश किसी भी रिश्ते का समाधान नहीं हो सकते। प्रेम, विश्वास और सम्मान पर टिकता है, जबकि अविश्वास और हिंसा केवल जीवन और परिवारों को बर्बाद करती है। किसी भी विवाद का समाधान संवाद और कानून के दायरे में ही संभव है। युवाओं को चाहिए कि वे भावनात्मक तनाव, असहमति या रिश्तों में पैदा हुए मतभेद को हिंसा का रूप न दें, क्योंकि एक पल का गुस्सा कई जिंदगियों को हमेशा के लिए तबाह कर सकता है।
