

चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया ने जेन जी को कॉकरोच कहा तो उन्हें बहुत बुरा लग गया और उन्होंने एक महीने तक जंतर मंतर में इसका बखूबी प्रदर्शन भी किया
छत्तीसगढ़ भी जेन जी के ऐसे ही कारनामों से अछूता नहीं है । रील बनाने का जुनून ऐसा की हर जोखिम यह पीढ़ी लेती है। चाहे इसमें कानून की धज्जियां उड़े ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कपल मोटरसाइकिल में अश्लील हरकत करता दिखाई पड़ता है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने थाने बुलाकर जेन जी की अकड़ निकाल दी। वीडियो में एक युवक हाथ छोड़कर मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है जबकि युवती मोटरसाइकिल की टंकी पर युवक की ओर चेहरा कर बैठी हुई है ।

इसका वीडियो युवक के जिस दोस्त ने शूट किया था उसे भी थाने बुलाया गया और कान पकड़वाकर दोनों से माफी मंगवाई गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है लेकिन मजे की बात यह है कि इस बार भी इस वीडियो में दिख रही युवती को बिना किसी कार्यवाही के ही क्लीनचिट दे दिया गया क्योंकि भारत में कानून सबके लिए बराबर है।
