

बिलासपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुॅची केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के अंतिम दिन सर्वप्रथम प्रातः बाजारपारा रामायण मंच सकरी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुई। तत्पश्चात प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के तहत् कोनी स्थित कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्थाओं एवं स्वच्छता प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं और अस्पताल संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 120 से 150 मरीज ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हैं। इसके अतिरिक्त आईपीडी में भर्ती मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए सेवा भावना और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की देखभाल जारी रखने की बात कही।
उन्होंने तिफरा पहुॅचकर काली मंदिर में पूजा अर्चना की और एक पेड़ माॅ के नाम कार्यक्रम के तहत् अंध मुक्त बधिर शाला तिफरा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने परिसर में लगभग 100 पेड लगाये। केन्द्रीय मंत्री ने विशेष जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत् वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश केशरवानी व शिव अग्रवाल के निवास पहुॅचकर मोदी सरकार के 12 वर्षो के कार्यकाल पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार सावित्री ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर धरमजीत सिंह, विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, अध्यक्ष क्रेडा भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल, महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रानू सिदार, वैभव गुप्ता, हनीफ खान, भारती माली, अंबिका साहू, मनोज दुबे, रवि मेहर, हरीश साहू, नैनलाल साहू, दिनेश साहू, रामकुमार निर्मलकर, मंगला पाण्डेय, निलेश सिंह, तुलसी कौशिक, धत्री गुप्ता, राजकमल साहू, मनोज साहू, माधवी वस्त्रकार, शास्वत सिंह, राजू मानिकपुरी, अजय कश्यप, सुभाष सिंह, विजय मरावी, जगदम्बा राय सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
