दुखद स्मरण के साथ हुआ भाजपा जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन झुलेलाल मंगलम तिफरा बिलासपुर में हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका सरकार की योजनाओं का कार्यान्वयन कराकर नीतियों को व्यक्ति से जोड़ना है। हमें ध्यान रखना है कि एक भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडना हमारा उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य कल्याणकारी योजनाओं को आमजनों के बीच पहुॅचाना हम सभी की जवाबदेही है प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 4 करोड़ से अधिक मकान बनाए गए है, आयुष्मान भारत योजना के तहत् 55 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है इसे हमें इन योजनाओं की चर्चा कर आमजनों बीच लाना है। पिछले कई वर्ष से भारत विश्व की सबसे तेज विकास दर वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। 2014 में 11 वें स्थान से शुरू होकर भारत अब आने वाले कुछ ही वर्ष में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक बूथ में हमें सामुहिक रूप से सुनना है।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हमारा इतिहास विकास विषय को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में भारतीय चिंतन के आधार पर सकारात्मक विकल्प देने हेतु डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। नवगठित जनसंघ ने 1952 में दीपक चुनाव चिन्ह पर अपना पहला चुनाव लड़ा। तीन सांसद जीते तथा देशभर में 3.06 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ और जनसंघ को राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त हुआ। आपातकाल से संघर्ष के क्रम में जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में किया गया। 6 अप्रैल 1980 को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। चुनाव निशान कमल का फूल निश्चित किया गया। केन्द्र में 1996 में 13 दिन, 1998 में 13 महीने तथा 1999 में पूरे कार्यकाल के लिए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। 2014, 2019 एवं 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। अनेक राज्यों में सफलता बार बार जनादेश पंचायत से लेकर लोकसभा तक कमल खिला।
विधासभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती ताकत और क्षमताओं के कारण अंदर और बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है वे भारत के सामरिक, आर्थिक एवं सामाजिक हितों को नुकसान पहुॅचाना चाहते है। नक्सलवाद, अर्बन नक्सल, सामाजिक विघटन के प्रयास, अराजकतार निर्माण कर, भ्रामक विमर्श निर्माण यह चुनौतियां है। नक्सवाद के प्रति कठोर नीति का परिणाम रहा कि 31 मार्च 2026 नक्सलवाद की समाप्ति हुई।
प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग अवधेश जैन ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं यह एक विचार है एक दृष्टिकोण है और एक सतत आंदोलन है। पार्टी का उद्देश्य भारत का पुननिर्माण कर इसे सशक्त, समृद्ध एवं एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। भाजपा का दर्शन क्षणिक राजनीतिक लाभ पर आधारित नही है यह आधारित है भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकात्मता और आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण है। भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय मिले।
प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई ने कहा कि भाजपा में बूथ समिति की सबसे बुनियादी और निर्णायक इकाई होती है, जो पार्टी के नीचे से ऊपर के संगठनात्मक ढांचे का आधार है। प्रति माह होने वाली मन की बात सामूहिक रूप से बूथ में सुनने की व्यवस्था आपको करना है। नियमित रूप से बूथ समिति की बैठक होनी चाहिए, बूथ समिति को सक्रिय बनाए रखने के लिए समय समय पर छोटे एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की विस्तृत सूची तैयार करना है।


प्रशिक्षण वर्ग में उप-मुख्यमंत्री अरूण साव, महासमुंद सांसद व जिला संगठन प्रभारी रूपकुमारी चैधरी, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, योग आयोग के अध्यक्ष व प्रशिक्षण प्रभारी रूपनारायण सिन्हा, संभाग सहप्रभारी व महापौर जगदीश रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, प्रशिक्षण सहप्रभारी राजीव सिंह, सभापति विनोद सोनी, अवधैन जैन, सुनील पिल्लई, श्रद्धा मिश्रा, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक पूर्व सांसद लखनलाल साहू, गुलशन ऋषि, अमरजीत सिंह दुआ, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, किशोर राय, रामदेव कुमावत, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, अजीत सिंह भोगल, प्रवीण दुबे, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रानू सिदार, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, गौरी गुप्ता, राकेश तिवारी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, तुलसी बघेल, मो.हनीफ, श्याम सिंह ध्रुव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!