रिश्वत मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक पर गिरी गाज एसएसपी ने किया निलंबित

लगता है बिलासपुर पुलिस का समय सही नहीं चल रहा है। एक के बाद एक पुलिसकर्मी किसी न किसी विवादों में फंसते जा रहे हैं । अब सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कथित तौर पर रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं । इस आरोप के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि एक प्रकरण में आरोपियों को छोड़ने के लिए शोभित कैवर्त द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी जिसका किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसकी जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को होने पर उन्होंने तत्काल जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन को इस मामले में जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एक बार फिर एसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे पुलिस विभाग में किसी भी तरह के अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे । उनकी इस कार्य शैली से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में उन्होंने कोनी थाने में दो कुख्यात कबाड़ियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को भी लाइन अटैच किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!